मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का परिचय और केंद्र में अनुभव, दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र-राज्य समन्वय की पहल, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः सीएस वी श्रीनिवास का दिल्ली दौरा आज समाप्त हुआ. इस दौरान उन्होंने 8 घंटों में 8 केंद्रीय विभागों के सचिवों और अहम अधिकारियों से मुलाकात करके जहां नीतिगत मसलों पर प्रगति सुनिश्चित की तो वहीं दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके नए रिकॉर्ड का मानक तय कर दिया है. मुलाकात वाले प्रमुख अधिकारियों में केंद्रीय कैबिनेट सचिव और पीएम सलाहकार भी शामिल हैं. इससे पूर्व मार्च में भी दो दिनों में सीएस ने केंद्रीय सचिवों और उच्चाधिकारियों से मुलाकात करके राज्य के विकास के नए मानक गढ़े थे. 

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने एक लंबा समय केंद्र में सचिव और अन्य पदनाम के साथ लंबा कार्यकाल बिताया है और इस दौरान उनके बैच के और अन्य अधिकारियों से उनका संपर्क अच्छा रहा है. इसके चलते राजस्थान के विकास की नई तस्वीर रचने की कोशिश हो रही है.

मुलाकात और उनके निहितार्थ
अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएस वी श्रीनिवास ने केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिनका उद्देश्य केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करना और राज्य की प्रमुख विकास योजनाओं को गति देना रहा.

मुख्य सचिव ने केंद्रीय कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन से शिष्टाचार भेंट की और मार्च 2026 में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत प्राप्त सहयोग के लिए भारत सरकार का आभार जताया.

 उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के दौरान राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों और ‘डीरग्यूलेशन एवं कंप्लायंस रिडक्शन फेज-2’ की प्रगति की जानकारी भी साझा की.

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर के साथ बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में 12 बिंदुओं वाले सुधारों की प्रगति पर चर्चा हुई. विशेष रूप से पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-C और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तेज क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. इस अवसर पर राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया.

केंद्रीय जल संसाधन सचिव वी. एल. कांथा राव के साथ बैठक में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC) परियोजना की शीघ्र स्वीकृति और राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण को सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा हुई.

खनन क्षेत्र में सुधार, अतिरिक्त राजस्व सृजन और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए मुख्य सचिव ने केंद्रीय खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया.

कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी के साथ बैठक में पीएम सेतु और पीएम कौशल योजना सहित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. साथ ही जयपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के शीघ्र संचालन पर भी जोर दिया गया.

टेक्सटाइल मंत्रालय की सचिव नीलम शम्मी राव के साथ बैठक में ‘कस्तूरी कॉटन’ के प्रचार-प्रसार और राजस्थान में पीएम मित्र पार्क की स्थापना पर विचार-विमर्श हुआ.

स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार के साथ बैठक में राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पीएम-श्री स्कूलों के संचालन, विद्या समीक्षा केंद्र और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई.

साथ ही उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल से मुलाकात करके उनकी नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए राजस्थान के लिए नीतियां बनाने का अनुरोध किया.

इसके साथ ही सीएस ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से चार अप्रैल को मुलाकात करके पश्चिम एशिया के हालात के बीच पेट्रोल की उपलब्धता और अनु बिंदुओं को लेकर  बातचीत की.

वहीं 4 अप्रैल को ही उन्होंने  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात करके उनके साथ बिताए अपने केंद्र के कार्यकाल के अनुभव साझा किए. 

इन बैठकों में बुनियादी ढांचा विकास  परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने और खनन, शिक्षा, वस्त्र और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधारों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया.

मार्च में ये हुईं प्रमुख मुलाकात
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर की जा रही खास कवायद 
रिफाइनरी की बढ़ी लागत के अनुमोदन पर फोकस

राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर सचिव नीरज गुप्ता के साथ की सीएस ने बैठक

रिफाइनरी की लागत 43000 करोड़ से बढ़कर 84000 करोड़ होने को लेकर हुई बातचीत

उन्हें बताया कि राजस्थान कैबिनेट ने संशोधित लागत में राजस्थान के अंशदान का कर दिया है अनुमोदन

अब भारत सरकार में संशोधित लागत के अंशदान की अनुमानित राशि अंतर मंत्रालयिक विशेषज्ञों से परामर्श के लिए है पेंडिंग

भारत सरकार के लिए प्रोजेक्ट एप्रूव करने की डेडलाइन है 15 अप्रैल

ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट
केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल के साथ दिल्ली में बैठक करके फतेहगढ़ में 765 केवी और 400 केवी,सीकर में 765-765 केवी के दो ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के दिए  निर्देश

3287 मेगावाट के इन अहम प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से करने को लेकर हुई बातचीत 

अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट
अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय पर्यावरण सचिव तन्मय कुमार के साथ हुई सीएस की बैठक

18500 हैक्टेयर में हरियाली के लिए विभागों/ शहरी निकायों के क्रियान्वयन प्लान को अंतिम रूप दिया जाना है

सुप्रीम कोर्ट में एमिकस क्यूरी के लिखित बयान का भी राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा परीक्षण

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के इको सेंसेटिव जोन से जुड़े प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार से अतिरिक्त जानकारियां मांगी गई हैं

केंद्रीय वन,पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कंजर्वेशन को सुप्रीम कोर्ट निर्देशों अनुसार करने के लिए किया है रेखांकित

संरक्षण के लिए WII जैसे नामी संस्थान से अध्ययन की हुई थी सिफारिश,उसी अनुसार कार्य करने के हैं मंत्रालय के निर्देश

इसके लिए ग्रांट प्रस्ताव के लिए 103 दिन का दिया गया है समय जिसकी समीक्षा करने के लिए मंत्रालय ने कहा है

केंद्रीय पर्यावरण,वन मंत्रालय से बातचीत करके राजस्थान कैडर के IFS अधिकारियों का होगा कैडर रिव्यू भी

स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्र्क्चर
नीति सदस्य (स्वास्थ्य) प्रोफेसर वी के पॉल से की बातचीत में बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में डेवलपमेंट लक्ष्यों की प्राप्ति में राजस्थान के प्रयासों को मिली सराहना

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों के लिए त्रिस्तरीय बिंदु सुझाए गए हैं

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सेवाओं को मजबूत करने पर करना होगा फोकस

ट्रॉमा केयर/इमरजेंसी केयर में किया जाना है और सुधार

इसके तहत NHAI से राजस्थान सरकार को दी जानी हैं एंबुलेंस

NHM के तहत नई एम्बुलेंसों की भी होनी है खरीद

इमरजेंसी/ ट्रॉमा केयर में पीजी की सीटों में की जानी है वृद्धि

इन बिंदुओं को लेकर की गई पॉल से सकारात्मक बातचीत

राष्ट्रीय ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस
2 मार्च को DOPT सचिव रचना शाह से मुलाकात करके 29 वीं राष्ट्रीय ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस आयोजन को लेकर की बातचीत

21 मई को जयपुर में प्रस्तावित है ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस

मार्च 2026 में केंद्रीय कार्मिक,पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा केंद्रीय कर्मियों के लिए पेंशनर्स जागरूकता वर्कशॉप का जयपुर में हुआ आयोजन

मिशन कर्मयोगी के लिए HCM RIPA को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाना है प्रमोट 

इसके समग्र प्रोग्राम की समीक्षा और क्रियान्वयन का रोड़मैप DOPT द्वारा किया जाना है तय इसे लेकर हुई बातचीत

सुरक्षात्मक आसूचना को मजबूत करने के लिए राजस्थान का विजिलेंस मैन्युअल का करना है अपडेशन,इस बारे में भी हुई बातचीत.

सिविल सर्विस डे
21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे है जिसे लेकर सीएस ने पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट सचिव और मौजूद नीति सदस्य राजीव गौबा से बातचीत की. 

राजीव गौबा जयपुर में होने वाले सिविल सर्विस डे के मुख्य कार्यक्रम में अपना केन्द्रीय उद्बोधन देंगे.

राज उन्नति
डी रेग्यूलेशन और कार्यपालना का बोझ कम करने में राजस्थान ने बाजी मारी है. 

अब इसके दूसरे चरण का प्लान राजस्थान सरकार ने दे दिया है और केन्द्रीय कैबिनेट सचिव डॉक्टर टीवी सोमनाथन से समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कहा है. 

जयपुर मेट्रो और डिस्कॉम्स रिवाइवल

सीएस वी श्रीनिवास ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की टाइमलाइन के बारे में पीएम के सलाहकार तरुण कपूर से बातचीत की. 

इस संबंधी भारत सरकार की ओर से इसी महीने मंजूरी दिए जाने की संभावना है. 

रेल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट्स के बारे में भी कपूर से विचार विमर्श किया गया. 

इसमें हरियाणा के साथ राजस्थान सरकार को अंतरराज्यीय मसलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं. 

डिस्कॉम्स के रिवाइवल और 12 जनवरी को हुई बैठक के फॉलोअप में क्रियान्वयन को लेकर भी विचार विमर्श हुआ.   

पाइपलाइन से जयपुर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की दिशा में गेल के साथ बैठक हुई है जिसके बाद पश्चिम एशिया के हालात के मद्देनजर काम आगे बढ़ा है.

इसमें जयपुर से पाइपलाइन के जरिये गैस आपूर्ति की फिजिबिलिटी की समीक्षा की गई है. 

पीएम के प्रमुख सचिव शक्तिकांत दास से मार्च में हुई मुलाकात

मुलाकात के दौरान सीएस ने राजस्थान का सिंगापुर की पैरासेटल सिमकॉर्प सिंगापुर पीटीई प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहयोग के बारे में बताया. 

ये दौरे केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर राजस्थान के समग्र विकास को और तेज गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.