अलवरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर बड़ा हादसा हुआ है. कार चालक को नींद की झपकी आने से खड़े ट्रक से कार टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार एक व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रैफर किया है. मृतक पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकई गांव निवासी थे. सभी मृतक व घायल मशीन चलाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. बड़ौदामेव पुलिस थाना क्षेत्र के हादरहेड़ा गांव के समीप की ये घटना है.