जयपुरः रितु बराला मामले में FIR दर्ज नहीं करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश में दो कानून नहीं हो सकते ? जब गैर-भाजपा शासित राज्य में FIR दर्ज हो सकती है. तो भाजपा शासित राजस्थान में क्यों नहीं ? आखिर रितु बराला की FIR दर्ज करने से पुलिस-प्रशासन के हाथ किसने बांध रखे हैं ?
प्रदेश की बेटी को न्याय देने में आखिर भाजपा सरकार को क्या परेशानी है ? इस अन्याय के खिलाफ बीते 3 घंटे से गोविंद डोटासरा जयपुर कमिश्नरेट पर धरने पर बैठे है. इतना सत्ता का अहंकार ठीक नहीं है,कानून को अपना काम करने दीजिए.
अगर FIR दर्ज नहीं हुई तो हम जाम लगा देंगेः
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि बीते कई घंटों से हम पुलिस कमिश्नर दफ्तर में बैठे हैं. पुलिस के सारे अफसर दफ्तर से घर चले गए. कोई FIR दर्ज करवाने के बारे के जवाब देने को तैयार नहीं. मैं तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कल सब चले आएं. यहां हम सब मिलकर फिर मजबूती से घेराव करेंगे. अगर FIR दर्ज नहीं हुई तो हम जाम लगा देंगे. जब तक FIR दर्ज नहीं होगी,हम बिल्कुल यहां से नहीं जाएंगे.