नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में क्लीन चिट मिल गई है. कोर्ट के फैसले पर मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ हारेगा, दोषी को सजा मिलेगी. CBI हाई कोर्ट जा रही है। हम किसी कोर्ट पर कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि यह केस हाई कोर्ट जाएगा.
दिल्ली को लूटने वाले शराब घोटालेबाज अरविंद केजरीवाल को सज़ा मिलेगी. यह उनकी आदत है. बेल मिलने के बाद भी वे नाचते रहते हैं। CBI के पास सारे सबूत हैं, और हमें पूरा भरोसा है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को हाई कोर्ट में सज़ा मिलेगी. केजरीवाल का सच सबको पता है.
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के युवाओं को शराबी बनाया है. शराब माफियाओं से मुनाफा कमाया है. सबूत से छेड़छाड़ की गई है, दिल्ली की जनता सारा सच जानती है. शराब घोटाले में 173 फोन नष्ट हुए है. अरविंद केजरीवाल को सजा मिलेगी. जमानत मिलने पर ये डांस करते हैं. एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती है.
अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में क्लीन चिट
-कोर्ट के फैसले पर मनोज तिवारी का बयान
-कहा-"झूठ हारेगा, दोषी को सजा मिलेगी"
-"केजरीवाल का सच सबको पता है"
-"दिल्ली के युवाओं को शराबी बनाया"
-"शराब माफियाओं से मुनाफा कमाया"
-"सबूत से छेड़छाड़ की गई,दिल्ली की जनता सारा सच जानती है"
-"शराब घोटाले में 173 फोन नष्ट हुए"
-"अरविंद केजरीवाल को सजा मिलेगी"
-"जमानत मिलने पर ये डांस करते हैं"
-"एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती है"