मशहूर सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

मशहूर सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. राजकीय सम्मान से आशा भोसले का अंतिम संस्कार हुआ. आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ. उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी. उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. कल ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली थी.

बता दें कि आशा भोसले को 11 अप्रैल को चेस्ट में इंफेक्शन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. लेकिन मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से आशा भोसले का निधन हो गया. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. आशा भोसले का अंतिम दर्शन करने के लिए आमिर खान और विक्की कौशल, रणवीर सिंह, तब्बु, राकेश रोशन, जौकी श्रॉफ, हेलेन, उदित नारायण, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद सिरा, अनुराधा पौडवाल, रितेश देशमुख सहित बॉलीवुड के कई दिग्ग्ज अभिनेता- अभिनेत्री शिवाजी पार्क श्मशान भूमि पहुंचे.