प्रतापगढ़ : जन आक्रोश यात्रा के समापन पर अशोक गहलोत गरजे. निकाय चुनाव से पहले गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता सरकार के कारनामों से ऊब चुकी है. निकाय चुनाव में भाजपा को झटका देने की तैयारी में जनता है.
कांग्रेस निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी. पंचायत राज चुनाव में भी दमखम दिखाने का दावा किया. भारत आदिवासी पार्टी को कांग्रेस के साथ आने का खुला न्योता दिया.
उन्होंने कहा कि भील प्रदेश की मांग छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी साथ आए. भारत आदिवासी पार्टी ने पहले भी कांग्रेस का साथ दिया है और अब उसे फिर कांग्रेस के साथ आना चाहिए.
उन्होंने भील प्रदेश की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अखंड और मजबूत राष्ट्र बनाए रखने के लिए सभी को साथ आना चाहिए. गहलोत ने कहा कि उनकी भावना है कि भारत अखंड रहे और मजबूत राष्ट्र बने. इस दौरान देवक माता में उमड़ी भीड़ से अशोक गहलोत उत्साहित नजर आए.