कोटाः कोटा में बीच सड़क शराब के नशे में ASI ने डॉक्टर की पत्नी से अभद्रता की. मामले में अभद्रता करने वाला ASI सस्पेंड हो गया है. ASI हरिसिंह हाड़ा की मूल रूप से बारां में पोस्टिंग थी. लेकिन कोटा पुलिस लाइन में अटैच था. पुलिस लाइन से112 वाहन की ड्यूटी पर गया था.
इस दौरान झालावाड़ रोड पर स्कूटी सवार महिला से नशे में अभद्रता की थी. वीडियो वायरल होने पर बारां SP ने सस्पेंड किया है. मामला झालावाड़ रोड पर निजी अस्पताल के बाहर का है. जहां स्कूटी से घर जा रही युवती को रोककर अभद्रता की गई. राहगीरों ने नशे में धुत्त ASI हरि सिंह हाड़ा का वीडियो बनाया.
SP तेजस्विनी गौतम ने ASI का मेडिकल कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. ASI हरि सिंह की पुलिस 112 वाहन में ड्यूटी थी. हालांकि फर्स्ट इंडिया न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.