नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का छठा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पारी का आगाज किया. पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 127 रन बनाए. एशिया कप में भारत को 128 रन का लक्ष्य दिया.
कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट लिया.