नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने मध्य-पूर्व संघर्ष विराम का समर्थन किया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 2 हफ्ते की सहमति का स्वागत किया. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बातचीत की सराहना की. तनाव कम करने और शांति बहाली की अपील दोहराई. होर्मुज पर असर से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुआ. तेल और फ्यूल कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है.
आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया. हमले की डेडलाइन खत्म होने से पहले सीजफायर का ऐलान किया. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खोलने के लिए ईरान सहमत हुआ.
ईरानी मीडिया ने सीजफायर की पुष्टि की. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 2 हफ्ते बाद समझौते पर बातचीत होगी. ईरान ने कहा कि 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत होगी. ट्रंप ने कहा कि दो हफ्ते अमेरिका-ईरान एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत होगी. 2 हफ्ते के सीजफायर पर इजरायल भी सहमत हुआ. सीजफायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई.