बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा-'भाजपा गुड गवर्नेंस का सिंबल बन गई'

बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा-'भाजपा गुड गवर्नेंस का सिंबल बन गई'

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47 वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि नीयत, नीति, निष्ठा की लंबी यात्रा है.

पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी ने हमें राष्ट्र सेवा का मौका दिया. हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं. BJP पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में लगी है. नितिन नवीन ने पार्टी में नवीनता भर दी. BJP कार्यकर्ताओं में निष्ठा का भाव है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BJP को अछूत बनाने की कोशिश हुई थी. भाजपा कार्यकर्ता कभी डरा नहीं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपातकाल झेला. BJP कार्यकर्ता देश सेवा के लिए काम कर रहे. 

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से BJP काम कर रही है. पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से नई ऊंचाइयां हासिल की.पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा गुड गवर्नेंस का सिंबल बन गई है. कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अव्वल बनाया. चुनावी राज्यों में बीजेपी में ऊर्जा है. जनकल्याण हमारी प्राथमिकता बन गई.