जयपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज हो गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय से चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत कई नेता भी मौजूद रहे. राजस्थान की सभी 309 निकायों में भाजपा के चुनाव प्रचार रथ जाएंगे. प्रचार रथों पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं का उल्लेख होगा. रथों पर लिखा नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाना है, विकास को आगे बढ़ाना है.
युवा, महिला, मजदूर, किसान का सम्मान, आगे बढ़ रहा राजस्थान' जैसे नारे लिखे हुए हैं. ERCP-यमुना जल समझौता, युवा,रोजगार को बीजेपी के प्रचार रथ के प्रमुख स्लोगन है. सभी रथों पर लगाई LED के जरिए उपलब्धियों के वीडियो प्रचारित होंगे. मोदी सरकार और भजनलाल सरकार की उपलब्धियों का रथ प्रचार करेंगे.