VIDEO: पंचायत चुनाव के रण के लिए तैयार भाजपा, स्थानीय क्षत्रपों को सौंपी जिम्मेदारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों में बीजेपी ने दायित्व सौंप दिया है अपने स्थानीय क्षत्रपों के हाथों में. जिला प्रमुख और प्रधान बनने की जिम्मेदारी स्थानीय क्षत्रपों के कंधों पर रहेगी. इनमें स्थानीय प्रमुख नेता,मंत्री ,विधायक और सांसद शामिल है.

शहरों के बाद गांव में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए स्थानीय क्षत्रपों को जिम्मेदारो सौंपी गई अलग अलग जिलों में कूटनीतिक मोर्चा सम्भालने को कहा है. इनके पास दारोमदार रहेगा जिला प्रमुख और प्रधान बनाने का. बीजेपी में स्थानीय स्तर पर कई कद्दावर चेहरे जो आंचलिक सियासत के सिद्धहस्त कहे जाते है.

---पंचायत चुनाव और बीजेपी के "स्थानीय सूरमा "---
-बाड़मेर में जिम्मा सौंपा गया राज्य मंत्री के के विश्नोई को
-वहीं अलवर में दारोमदार रहेगा केंद्रीय भूपेंद्र यादव के जिम्मे
-जोधपुर में मुख्य जिम्मेदारी रहेगी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों में
-पाली में कमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खुद के हाथों में
-करौली में जिम्मेदारी डॉ किरोड़ी लाल मीणा के जिम्मे
-भरतपुर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के ऊपर दारोमदार
-बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - देवी सिंह भाटी- सुमित गोदारा के ऊपर जिम्मेदारी
-झुंझुनूं में पूर्व सांसद नरेंद्र और पूर्व सांसद संतोष अहलावत के पास जिम्मा
-चूरू में जिम्मेदारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पास
-सवाई माधोपुर में जिम्मा डॉ किरोड़ी लाल मीणा और जितेंद्र गोठवाल के पास
-सीकर जिले में दारोमदार है प्रेम सिंह बाजोर के ऊपर
-दौसा में जिम्मा है विद्यायक विक्रम बंशीवाल के पास बड़ी जिम्मेदारी
-अजमेर में जिम्मेदारी सौंपी गई केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी-भँवर सिंह पलाड़ा - मंत्री सुरेश रावत को
-चितौड़ में दारोमदार रहेगा 
 सांसद सीपी जोशी - श्रीचंद कृपलानी कंधो पर
-भीलवाड़ा में सांसद दामोदर अग्रवाल के कंधों पर बागड़ौर 
-कोटा बूंदी में जिम्मेदारी रहेगी ओम बिरला कैंप के हाथों में
-झालावाड़ बारां में जिम्मेदारी रहेगी सांसद दुष्यंत सिंह के कंधों पर
-टोंक में दारोमदार है जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के कंधों पर
-जयपुर ग्रामीण में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया , सांसद राव राजेंद्र सिंह - कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ के पास दारोमदार

ग्रामीण सियासत को साधना आसान टास्क नहीं. सफलता उन्हें ही मिलती है जिनकी ग्रामीण राजनीति पर पुरानी पकड़. पंच सरपंच बनाना जिनकी राजनीति का हिस्सा रहा हो. बीजेपी के सभी स्थानीय विद्यायक और सांसद को टास्क दिए गए. सीएम भजन लाल शर्मा ने बैठकों में ही इन्हें निर्देश दे दिए थे. मंत्रीगण अपनी जिम्मेदारी अलग से संभाले हुए है.