जयपुरः बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी के राजस्थान दौरे पर कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है पचपदरा में तेल का भंडार मिला है इसकी शुरुआत 2007-2008 में वसुंधरा राजे ने शुरुआत की थी. इसके बाद गहलोत साहब आए. उन्होंने गलत एग्रीमेंट किया था. 3736 करोड़ रुपया बिना ब्याज के प्रतिवर्ष देंगे. 15 वर्ष तक देने का एग्रीमेंट कंपनी के साथ गहलोत साहब ने किया. हमारी इक्विट केवल 26 प्रतिवर्ष थी. जबकि जमीन हमारी तेल हमारा. कोई भी पर्यावरण क्लीरेंस नहीं ली जमीन सुनिश्चित नहीं की. जाते जाते सोनिया गांधी से शिलान्यास करवा लिया. हमने जो एग्रीमेंट किया उससे राजस्थान को बचत हुई. 31 मार्च 2026 की टाइम लाइन तय की थी. अब मोदी 21 अप्रैल 2026 को आ रहे है.
पचपदरा रिफाइनरी में 90 हजार मजदूर काम करेंगे. गल्फ में जैसे हालात रहे. ऐसे में पचपदरा रिफाइनरी वरदान साबित होगी. उत्पादन बढ़ेगा क्रूड को तैयार करेंगे. परसेंटेज को हमने पहले की तुलना बढ़ाया. कंपनी वही लेकिन एग्रीमेंट में कितना फर्क है. कांग्रेस ने आनन फानन में शिलान्यास का पत्थर लगाया. अभी हमने प्रस्ताव दिया है. पाली,बालोतरा के वेस्ट वाटर को ट्रीट करके रिफाइनरी के लिए दिया जाए. पीने का अमूल्य पानी रिफाइनरी के लिए देने की कहां जरूरत. मैंने राज्यसभा में भी इस संबंध में प्रस्ताव किया था. अब रिफाइनरी की हमारी कोशिश से 40हजार करोड़ की बचत होगी.