नई दिल्लीः BJP को 20 जनवरी तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा. जानकार सूत्रों ने संकेत दिए है. नितिन नबीन के नाम पर सर्वसम्मति के संकेत है. भाजपा 20 जनवरी तक नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की तैयारी में है. चुनाव प्रक्रिया 18-20 जनवरी के बीच पूरी होगी.
जिसमें नितिन नबीन एक मात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की भाजपा की रणनीति के तहत कमान मिलेगी. मिशन 2029 की बड़ी जिम्मेदारी के साथ कमान मिलेगी. नितिन नबीन 20 जनवरी तक औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे.