बुमराह ने खुद को किया साबित ! T20 वर्ल्ड कप में अश्विन को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड किया अपने नाम

बुमराह ने खुद को किया साबित ! T20 वर्ल्ड कप में अश्विन को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन बुमराह ने खुद को साबित कर दिया है. कि बड़े मैचों में उनका मुकाबला नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए इसके साथ ही खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में  सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए है. 

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में अश्विन 32 विकटों के साथ शीर्ष स्थान पर थे. लेकिन अब बुमराह ने ये कारनामा अपने नाम दर्ज कर लिया है. वहीं उनके पीछे ही अर्शदीप ने अश्विन की बराबरी कर ली है. और दोनों के 32-32 विकेट टूर्नामेंट में हो गए है. 

टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप-5 भारतीय गेंदबाजः
जसप्रीत बुमराह - 33 विकेट 
अर्शदीप सिंह - 32 विकेट 
रविचंद्रन अश्विन - 32 विकेट 
हार्दिक पांड्या - 29 विकेट 
रविंद्र जडेजा - 22 विकेट  

भारत को मिली हारः
बता दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया. मुकाबले में पहले खेलते हुए अफ्रीका की टीम ने 188 रनों का लक्ष्य सेट किया. जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. और देखते ही देखते 111 रनों पर ऑलआउट हो गई.