कोटा/मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी को कोटा में दबोचा है. रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपी पकड़ा गया है. हालांकि कोटा शहर की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की. इसके बाद एक आरोपी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. 16 घंटों के अंदर-अंदर पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में केस दर्ज किया गया. जूहु थाने में 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया. मुंबई पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया.
3 संदिग्ध आरोपियों को लिया हिरासत में:
टाइगर श्राफ हमले के मामले में कुल 3 लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. उन्हें कोटा रेलवे कॉलोनी से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. पुणे मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी. तीनों आरोपियों में से एक बिहार का रहना वाला है.
जानिए, संदिग्ध आरोपी कहां के रहने वाले:
इन आरोपियों की बाकी जानकारी भी सामने आई है. एक संदिग्ध आरोपी हरियाणा का रहने वाला है. दूसरा संदिग्ध आरोपी बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है. तीसरा संदिग्ध आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना है. टाइगर पर हमले के बाद पुलिस भी पूरे एक्शन में है. उन्होंने हमलावरों की बाइक को जब्त किया गया, साथ ही उनकी पहचान भी सीसीटीवी कैमरा के जरिए सामने आई. आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में गिरफ्तार शूटरों के नाम सामने आए. शूटर फूलसिंह और रेहान सोनीपत हरियाणा के निवासी है.
एक हमलावर ऋतिक कुमार बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. शूटर्स में एक नाबालिग भी शामिल है.
18 अक्टूबर की शाम 7 बजे हुआ था हमला:
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इस दौरान उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और अभिनेता की गाड़ी पर एक बाद एक 7 गोलियां चलाई थीं. इसमें हमले में अभिनेता टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं.
जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने जारी की थी उनकी हेल्थ अपडेट:
हमला होने के बाद, टाइगर ने तुरंत गाड़ी अस्पताल की तरफ घुमा ली थी जहां वो अपने ड्राइवर को लेकर गए. इस दौरान अभिनेता को छोटी-मोटी चोट आई है. वो अपने हाथों और शरीर पर पट्टी बांधे हुए भी नजर आएं. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा था. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.