जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाग के हमले में महिला की मौत प्रकरण में नांगल ग्रामवासी और मृतका के परिजन धरने पर बैठ गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया है. सरकार से 1 करोड़ रुपए और दोनों बच्चों को नौकरी की मांग की है.
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, वन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं. कराल का ताला खोलने वाली वनरक्षक का नाम हंसा देवी बताया जा रहा है. बता दें कि केयरटेकर की लापरवाही से मजदूरों के बीच बाघ पहुंचा, एंक्लोजर के अंदर मृतका सुगना सहित 7 महिला मजदूर मौजूद थी. एक पेड़ पर चढ़ी, पांच ने भाग कर अपनी जान बचाई.
नाहरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर घटनाओं की लंबी फेहरिस्त:
नाहरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है. आज के बाघ हमले ने पुराने मामलों के साथ फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आज बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत ने नाहरगढ़ हिला दिया. कराल का दरवाजा खोले जाने पर मजदूरों के बीच बाघ पहुंचा. एन्क्लोजर में काम कर रही महिला पर बाघ द्वारा हमला किया गया.
5 वर्ष पहले बाघिन रंभा के हमले में केयरटेकर मुन्ना घायल हुए:
बता दें कि 5 वर्ष पहले बाघिन रंभा के हमले में केयरटेकर मुन्ना घायल हुए. हमले में मुन्ना की एक उंगली बाघिन द्वारा चबा ली गई थी. अप्रैल 2022 में भालू पिंजरा तोड़कर पार्क से बाहर निकल गया था. अप्रैल 2026 में बार्किंग डियर के गायब होने से सुरक्षा सवालों में आई. टाइगर सफारी से तारा नाम की शेरनी भी कुछ दिन गायब रही थी. दिसंबर 2025 में सफारी बस में आग लगने से पर्यटकों में अफरा-तफरी मची. लगातार घटनाओं से नाहरगढ़ की वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.