CM भजनलाल शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने खुद को प्रधान सेवक मानकर रिफार्म-परफॉर्मेंस-ट्रांसफार्म की संस्कृति बनाई

CM भजनलाल शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- पीएम मोदी ने खुद को प्रधान सेवक मानकर रिफार्म-परफॉर्मेंस-ट्रांसफार्म की संस्कृति बनाई

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे किए हैं.  ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया, पीएम को 3 बार जनादेश मिला. पहले गुजरात के सीएम, फिर 3 बार पीएम के रूप में प्रचंड जनादेश मिला. पीएम मोदी ने खुद को प्रधान सेवक माना है.

खुद को प्रधान सेवक मानकर रिफार्म-परफॉर्मेंस=ट्रांसफार्म की संस्कृति बनाई. पीएम के सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपेरशन सिंदूर जैसे फैसलों के जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत दुनिया में बढ़ी है. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से जनता को बड़ा फायदा मिला है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी है. 36 देशों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मन से अलंकृत किया. G-20 और ब्रिक्स का सफल सम्मलेन हुआ. पीएम के कार्यकाल में देश के विकास के साथ विरासत को भी आगे रखा.

राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के MoU हुए:
सीएम ने आगे कहा कि देश में अंतर्राष्ट्रीय जल समझौते अटके हुए थे, उन्हें पीएम मोदी ने पूरा किया. राजस्थान भी 4 समझौतों का लाभ ले चुका है. राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के MoU हुए. पीएम के द्वारा राजस्थान को सौगातों की जानकारी दी गई. रिफाइनरी, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने रिंग रोड निर्माण की जानकारी दी.

26 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है:
28 गीगा वाट ऊर्जा क्षमता की बढ़ोतरी हुई,1.93 लाख नियुक्तियां दी गई. 410 से ज्यादा परीक्षा बिना पेपर लीक के हुई, 26 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है. 75 लाख गरीब परिवारों को कम कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर भी कहा. कैबिनेट ने पीएम मोदी को दी हार्दिक शुभकामनाएं.