CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान पर्यटन निवेश और औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से अग्रसर

CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान पर्यटन निवेश और औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से अग्रसर

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पर्यटन को लेकर कहा कि राजस्थान पर्यटन, निवेश और औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है. निवेश अनुकूल नीतियों और सिंगल विंडो सिस्टम से पर्यटन निवेश प्रक्रियाएं सुगम हुई है. 

राइजिंग राजस्थान समिट से पर्यटन को नई रफ्तार मिली है. राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा दे रही है. वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान को स्थापित करने का लक्ष्य है. प्री-समिट में निवेशकों से बड़े निवेश का आह्वान किया है.

पर्यटन क्षेत्र में एमओयू से आएगा प्रदेश में बड़ा निवेश: 
पर्यटन क्षेत्र में एमओयू से राजस्थान में बड़ा निवेश आएगा. 1 लाख 44 हजार 625 करोड़ के एमओयू, 2 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे. 1,702 एमओयू में 277 परियोजनाएं ग्राउंड-ब्रेकिंग चरण में इन 277 प्रोजेक्ट्स से 10 हजार करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. 16 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. राइजिंग राजस्थान में मिले निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर आ रहे हैं. 

 

धार्मिक पर्यटन के विस्तार पर विशेष फोकस:
प्रधानमंत्री मोदी के 'विकास+विरासत' मंत्र को राजस्थान सरकार आगे बढ़ा रही है. धार्मिक पर्यटन के विस्तार पर विशेष फोकस है. स्वदेश दर्शन व प्रसाद योजनाओं से धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है. खाटूश्यामजी, करणी माता मंदिर, मालासेरी डूंगरी सहित प्रमुख केंद्रों में काम जारी है. महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, ब्रज चौरासी परिक्रमा, कृष्ण गमन पथ को तेजी मिली है. धार्मिक पर्यटन रोजगार और अर्थव्यवस्था का नया स्तंभ बनेगा.