सीएम भजनलाल का हिंडोली दौरा, 70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, बोले- कांग्रेस सरकार ने JJM में बड़ा घोटाला किया

बूंदीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बूंदी के हिंडौली दौरे पर है. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग काम नहीं करते,सिर्फ भ्रष्टाचार में माहिर है. हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. कांग्रेस सरकार ने JJM में बड़ा घोटाला किया. जब हिंडोली में राम आ जाएंगे तो सब काम हो जाएंगे,विकास की गंगा बहने लगेगी. मोदी जी के पहले किसी ने किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया. 

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम कांग्रेसियों की तरह होटलों में समय नहीं बिताते,जनता के बीच जाकर विकास करते है. हमारी भाजपा सरकार जनता की सेवा और विकास का काम करती है. रामसागर झील पर सीपेज की समस्या जल्द दूर होगी. 500 से 600 बीघा भूमि प्रभावित होती है.    

उन्होंने वर्चुअल माध्यम से 70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. राम सागर झील सौंदर्यीकरण सहित कई बड़े कार्यों का शिलान्यास किया. सड़कों के सुदृढ़ीकरण और निर्माण पर विशेष फोकस, देई-भजनेरी-बांसी रोड पर ब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्राम स्तर पर नालियां, सड़क और संपर्क मार्गों का विस्तार. स्वास्थ्य केन्द्र, आईटीआई कॉलेज क्षेत्र में नन्दीशाला निर्माण शामिल है. जल संसाधन विभाग द्वारा एनिकट जीर्णोद्धार के महत्वपूर्ण कार्य है. कई परियोजनाओं का लोकार्पण 2025-2027 के बीच निर्धारित किया गया.