नई दिल्ली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ी सौगात देंगे. ब्रज क्षेत्र को 977 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. 540 करोड़ की 57 परियोजनाओं का सीएम योगी लोकार्पण करेंगे. साथ ही 437 करोड़ की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचेंगे. श्रीस्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का सीएम योगी लोकार्पण करेंगे. पीएम आवास और सीएम आवास के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपेंगे. संतों से मुलाकात, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सीएम योगी कराएंगे. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की सीएम योगी समीक्षा करेंगे. 'कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग' का सीएम योगी भ्रमण और अवलोकन करेंगे. 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन और गो पूजन करेंगे.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बड़ी सौगात
-ब्रज क्षेत्र को 977 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
-540 करोड़ की 57 परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
-साथ ही 437 करोड़ की 167 नई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
-सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे मथुरा
-श्रीस्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
-पीएम आवास और सीएम आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी
-संतों से मुलाकात, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे सीएम योगी
-ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की सीएम योगी करेंगे समीक्षा
-'कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग' का सीएम योगी करेंगे भ्रमण और अवलोकन
-4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन और करेंगे गो पूजन