VIDEO: कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान, टोटल 24 करोड 70 लाख रुपए ऑनलाइन मिला चंदा, राजस्थान रहा टॉप पर, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर(दिनेश डांगी): लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने फंड की समस्या के चलते क्राउड फंडिंग अभियान का आगाज किया था.अभियान के तहत पार्टी को अब तक करीब 24 करोडृ 70 लाख रुपए ऑनलाइन मिल चुके है.खास बात है कि ऑनलाइन चंदा देने में देशभर में राजस्थान टॉप पर रहा.राजस्थान से करीब 4 करोड़ 48 लाख रुपए लोगों ने डोनेट किए हैं.वहीं कांग्रेस के संगठन और विभागों में यूथ कांग्रेस डोनेट करने में पहले पायदान पर रहा. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी फंडिंग के संकट से जूझ रही थी.लिहाजा कांग्रेस पार्टी ने पैसों की समस्या के समाधान के लिए क्राउड फंडिंग का सहारा लिया.16 दिसम्बर 2023 को चंदा लेने के लिए ऑनलाइन कैंपेन डोनेट फॉर देश लॉन्च किया गया था.इस अभियान के तहत टोटल 24 करोड़ 69 लाख 74 हजार 760 रुपए लोगों ने डोनेट किए.खास बात रही पूरे देश में राजस्थान कांग्रेस को चंदा देने में पहले नंबर पर रहा.आमजन के साथ यह कांग्रेस पार्टी के तमाम संगठन,विभाग और नेताओं से भी राशि दान में ली गई.

टॉप 5 में कौनसे राज्य आगे रहे, किस संगठन और विभाग ने बाजी मारी:

कांग्रेस को डोनेट करने वाले 5 टॉप स्टेट:
राजस्थान- 4 करोड़ 48 लाख रुपए
हरियाणा-2 करोड़ 58 लाख रुपए
महाराष्ट्र- 2 करोड़ 24 लाख रुपए
तेलगांना- 2 करोड़ 54 हजार रुपए
मध्यप्रदेश- 1 करोड़ 84 लाख रुपए

डोनेट करने वाले टॉप 5 संगठन:

यूथ कांग्रेस- 2 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपए
प्रोफेशनल कांग्रेस- 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रुपए
अल्पसंख्यक विभाग-1 करोड़ 4 लाख 62 हजार रुपए
महिला कांग्रेस- 38 लाख 13 हजार 556 रुपए
ओबीसी विभाग- 23 लाख 10 हजार 662 रुपए

रेफरल्स  टॉपर:
दिनेश खोडनिया- 41 लाख 54 हजार रुपए
महेश व्यास- 13 लाख 69 हजार रुपए
गोविंद डोटासरा- 5 लाख 11 हजार रुपए
अनिल चौपड़ा 2 लाख 75 हजार रुपए

तो कांग्रेस संगठन की बात करें तो यूथ कांग्रेस डोनेट करने में सबसे टॉप पर रहा.वहीं रेफरल्स सिस्टम के जरिए पैसा डोनेट करने वाले में राजस्थान के दिनेश खोड़निया सबसे आगे रहे.डोनेट फोर देश के बाद कांग्रेस ने इसके साथ में डोनेट फोर न्याय अभियान भी चलाया.जिसके तहत 7 करोड़ 78 लाख रुपए कांग्रेस पार्टी को ऑनलाइन मिले.पारदर्शिता के लिए कांग्रेस पार्टी ने सारे आंकड़े वेबसाइट पर भी शो कर रखे है.