नई दिल्लीः आईपीएल में जहां एक ओर मैचों का कारवां जारी है. वहीं दूसरी ओर गाने पर बवाल हो गया है. डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी' गाने पर बवाल मच गया है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने BCCI से शिकायत की. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs CSK मैच के दौरान गाना बजाया था.
CSK ने इसे खिलाड़ियों का अपमान बताते हुए BCCI से शिकायत की. चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन का मानना है कि यह खेल भावना के खिलाफ था और इससे टीम का मजाक उड़ाने की कोशिश हुई. उसकी पारी शुरू होने से पहले 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी' गाना बजाना सही नहीं था. DJ का काम प्रतिद्वंद्वियों को नीचा दिखाना या उनका अपमान करना नहीं है. IPL गवर्निंग काउंसिल ने मामले की जांच शुरू की.