जयपुरः मुख्यमंत्री का ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ भी नहीं’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद हुआ. इस दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा कि संकल्प, अनुशासन, परिश्रम और नवाचार से युवा अपना मुकाम हासिल करें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर युवा असंभव को संभव करें. युवा सपनों को साकार करने के लिए डबल इंजन सरकार हर कदम पर साथ खड़ी. मुख्यमंत्री ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक,युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है. स्टार्टअप इंडिया,डिजिटल इंडिया,स्किल इंडिया से युवाओं के लिए अवसरों का नया इको सिस्टम. युवाओं को आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की मुख्यमंत्री ने अपील की. स्वामी विवेकानंद के संदेश को जीवन का मूलमंत्र बनाने का युवाओं से आह्वान किया.
सरकार की नीतियां युवा सपनों में रंग भर रही. युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल शुरू किया गया. युवाओं में नेतृत्व और नवाचार के लिए राजस्थान युवा नीति लागू. राज्य कौशल नीति-2025 के तहत उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण. अब तक 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया. 144 राजकीय आईटीआई में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित हुई. 21 नए राजकीय पॉलिटेक्निक और 76 नए राजकीय महाविद्यालय स्थापित. 220 सरकारी कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा किया गया. राजस्थान में 5 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत है. 65 आईस्टार्ट लॉन्चपैड नेस्ट स्थापित हुए.
अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति:
माय भारत' युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रहा. राजस्थान में ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म पर 26 लाख से अधिक युवा पंजीकृत है. 1 हजार 700 से अधिक संस्थाएं ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़ी. नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में जनभागीदारी की अपील. 350 से अधिक कॉलेजों में ‘नई किरण’ नशामुक्ति केंद्र स्थापित. ‘राज सवेरा’ के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जा रहे. नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति. युवाओं को नशे से दूर रखकर ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान. युवा शक्ति को अवसरों में बदलने के लिए सरकार लगातार काम कर रही. विकसित भारत,विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की अपील.
410 परीक्षाएं बिना पेपरलीक के कराई गई:
पेपरलीक पर सरकार ने लगाम लगाई. पेपरलीक मामले में अब तक 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. प्रदेश में 410 परीक्षाएं बिना पेपरलीक के कराई गईं. 1 लाख 93 हजार पदों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गईं. 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. 5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए. पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर है. युवाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने युवाओं से मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान.
17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरूः
राजस्थान में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा. प्रदेश में 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए. सभी 41 जिला मुख्यालयों पर ‘एक जिला,एक खेल’ योजना के तहत अकादमियां संचालित. प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने की घोषणा. खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम लागू. मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया.