क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

नई दिल्लीः क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का निधन हो गया है. रिंकू सिंह के पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती थे. उनके पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे इसी लंबी दौड़ में वो आज जिंदगी की जंग हार गए. इसके बाद से ही क्रिकेट जगत के खिलाड़ी निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा, रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. यह रिंकू और उनके परिवार के लिए बहुत कठिन समय है. फिर भी वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें."

बता दें कि रिंकू सिंह भारतीय टीम T-20 के सदस्य है. टूर्नामेंट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया है. खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में भी पिता की तबीयत खराब होने पर घर लौट आए थे वहीं अब उनके पिता के निधन के बाद खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है.