प्याज की कीमत पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 35 रुपये किलो की दर से मिलेगा प्याज, उचित दर की दुकानों से होगी बिक्री

प्याज की कीमत पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 35 रुपये किलो की दर से मिलेगा प्याज, उचित दर की दुकानों से होगी बिक्री

नई दिल्ली : प्याज की कीमत पर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली को केंद्र से 1000 मीट्रिक टन प्याज मिलेगा. 35 रुपये किलो की दर से प्याज मिलेगा, उचित दर की दुकानों से बिक्री होगी. दिल्ली के 13 जिलों में वैन के माध्यम से सरकार सस्ता प्याज मुहैया करवाएगी. 

हर जिले में एक वैन अलग-अलग इलाकों में जाएगी. सरकार का दावा- दिल्ली में प्याज का संकट नहीं होने देंगे. प्याज की कीमत और उपलब्धता पर सरकार की लगातार नजर है. आम लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना मकसद है. 

प्याज की कीमत पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
-दिल्ली को केंद्र से 1000 मीट्रिक टन प्याज मिलेगा
-35 रुपये किलो की दर से मिलेगा प्याज, उचित दर की दुकानों से होगी बिक्री
-दिल्ली के 13 जिलों में वैन के माध्यम से सस्ता प्याज मुहैया करवाएगी सरकार
-हर जिले में एक वैन अलग-अलग इलाकों में जाएगी
-सरकार का दावा- दिल्ली में प्याज का संकट नहीं होने देंगे
-प्याज की कीमत और उपलब्धता पर सरकार की लगातार नजर
-आम लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना है मकसद