डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा, ईरान के साथ मिलकर अमेरिका परमाणु "धूल" को खोदकर निकाल देगा

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा, ईरान के साथ मिलकर अमेरिका परमाणु "धूल" को खोदकर निकाल देगा

नई दिल्लीः ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नया दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका 'ईरान के साथ प्रतिबंधों में राहत पर बातचीत करेगा. अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा. वह फ़ायदेमंद 'सत्ता परिवर्तन' के दौर से गुज़रा है. अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा. अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर परमाणु "धूल" को खोदकर निकाल देगा. 

यह अभी भी, और पहले भी, कड़ी सैटेलाइट निगरानी में रहा. हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज़ को छुआ नहीं गया. ईरान के साथ टैरिफ़,प्रतिबंधों में राहत पर बातचीत कर रहे,आगे भी करते रहेंगे. 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है.