जयपुरः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह डोटासरा का छह साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. राजस्थान कांग्रेस के 78 साल के सफर में सचिन पायलट के बाद ऐसा करने वाले डोटासरा दूसरे नेता हो गए हैं. पायलट लगातार 6 साल तक 6 माह तक इस पद पर रहने वाले अभी तक इकलौते नेता है. वहीं अशोक गहलोत कई टर्म में सबसे ज्यादा तकरीबन 8 साल तक पीसीसी चीफ रह चुके हैं.
राजस्थान कांग्रेस के कप्तान के तौर पर गोविंद सिंह डोटासरा का छह साल का कार्यकाल कंप्लीट हो चुका है. 15 जुलाई 2020 को डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस की कमान दी गई थी. उससे पहले सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने लगातार इस पद पर साढ़े छह साल तक रहने का रिकॉर्ड बनाया था. आज भी सचिन पायलट का यह रिकॉर्ड बरकरार है. हालांकि पायलट के बाद बने डोटासरा जरुर उनके रिकॉर्ड के पास पहुंच रहे हैं. पायलट के बाद इस पोस्ट पर लगातार 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के दूसरे नेता बन चुके हैं. आईए आपको बताते है राजस्थान कांग्रेस के 78 साल के सफर में प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े.
प्रदेश अध्यक्ष पद पर डोटासरा का 6 साल का कार्यकाल पूरा
राजस्थान कांग्रेस के 78 साल के इतिहास में बने अब तक 29 पीसीसी चीफ
26 जून 1948 को गोकुल भाई भट्ट बने थे पहले प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा करीब 8 साल तक कई टर्म में प्रदेश अध्यक्ष रहे थे अशोक गहलोत
सचिन पायलट के नाम है लगातार 6 साल 6 माह तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड
पायलट के बाद डोटासरा बने 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे अध्यक्ष
5 नेता दो-दो बार बने थे राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
जयनारायण व्यास,नाथूराम मिर्धा,मथुरादास माथुर,रामकिशोर व्यास औऱ गहलोत बने 2-2 बार अध्यक्ष
78 साल के इतिहास में केवल दो महिला बनी पीसीसी चीफ
लक्ष्मी चूंडावत बनी थी राजस्थान कांग्रेस की पहली महिला पीसीसी चीफ
दूसरी और आखिरी बार गिरिजा व्यास फिर रही थी प्रदेश अध्यक्ष
लगातार और ज्यादा वक्त तक अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड पायलट-गहलोत के नाम
आपको बता दे कि प्रधान से सियासत का सफर शुरु करने वाले शेखावाटी के डोटासरा को कांग्रेस सरकार में घमासान के वक्त राजस्थान कांग्रेस का कप्तान बनाया था. डोटासरा लगातार लक्ष्मणगढ़ से चौथी बार विधायक है. सत्ता और संगठन में डोटासरा कईं पदों पर काम कर चुके हैं. जिला अध्यक्ष से लेकर पीसीसी उपाध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे. बात अगर बतौर पीसीसी चीफ के कार्यकाल की करें तो यह डोटासरा के लिए काफी मिलाजुला रहा. 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस की हार हुई. लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में डोटासरा ने अपना डंका बजा दिया. लगातार दो बार राजस्थान में खाता नहीं खोलने वाली पार्टी का आंकड़ा इंडिया गठबंधन के साथ सीधे 11 सीटों पर पहुंच गया.
डोटासरा के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि रही संगठन सृजन निर्माण. डोटासरा ने स्टेट से लेकर बूथ लेवल तक करीब 16 लाख पदाधिकारियों की फौज खड़ी कर दी. राजस्थान कांग्रेस के संगठन स्ट्रक्चर की कईं बार खुद हाईकमान भी तारीफ कर चुका है. अब देखते है कि आगे डोटासरा कब तक पीसीसी चीफ बने रहेंगे और पायलट का रिकॉर्ड फिर तोड़ते है या नहीं.
प्रदेशाध्यक्ष पद पर डोटासरा के 6 साल पूरे
पायलट के बाद 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे अध्यक्ष
पायलट करीब 6 साल 6 माह तक रहे थे लगातार पीसीसी चीफ
अशोक गहलोत कई टर्म में सबसे ज्यादा 8 साल तक रहे अध्यक्ष
अब तक लक्ष्मी चूंडावत औऱ गिरिजा व्यास दो महिलाएं रही प्रदेश अध्यक्ष
26 जून 1948 से 15 जुलाई 2026 तक टोटल 29 पीसीसी चीफ बने
78 साल के सफर में पांच नेता दो-दो बार बने प्रदेश अध्यक्ष