डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की 136वीं जयंती आज, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही अंबेडकर जयंती

डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की 136वीं जयंती आज, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही अंबेडकर जयंती

जयपुर: डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की 136वीं जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में अंबेडकर का जन्म हुआ था. दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्,धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे. 

दलितों के उत्थान के लिए उनके प्रयास आज भी प्रेरणा स्त्रोत है. आजाद भारत के संविधान के निर्माण में उनका योगदान बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा. छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया.

भारतीय संविधान का वास्तुकार अंबेडकर को माना जाता है. पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया.