जोधपुर के लोहावट में बोरवेल में गिरे मासूम भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, CM भजनलाल शर्मा पूरे घटनाक्रम पर रख रहे नजर

जोधपुर के लोहावट में बोरवेल में गिरे मासूम भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, CM भजनलाल शर्मा पूरे घटनाक्रम पर रख रहे नजर

जोधपुर: जोधपुर के लोहावट में बोरवेल में गिरे मासूम भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी है. नोसर की पूनियों की ढाणी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. बोरवेल में मूवमेंट मिलने से रेस्क्यू टीम और परिजनों की उम्मीदें बरकरार हैं.

पुलिस और प्रशासन की टीमें मासूम को सुरक्षित निकालने में जुटी है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं. रेंज IG सत्येंद्र सिंह और संभागीय आयुक्त केएल स्वामी लगातार अपडेट ले रहे हैं. कलेक्टर अंकित सिंह और SP आदित्य काकड़े टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं.

पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई और भाजपा नेता भागीरथ विश्नोई ने हालात का जायजा लिया. फलोदी ASP बृजराज सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद हैं. पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने बोरवेल हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त नियमों की पालना पर जोर दिया है.