गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में एनकाउंटर हुआ है. मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर हो गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद मारा गया. मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है. 

दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने असद पर 50 हजार का इनाम कर रखा था. गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या की हत्या हुई थी. बकरीद के दिन सूर्या की हत्या हुई थी. सूर्या की मां ने कहा कि असद के घर बुलडोजर चले.