राजस्थान में मौसमी बीमारियों की "एक्सप्रेस एंट्री", सितंबर माह के शुरुआती तीन दिनों में स्वाइन फ्लू के 51 केस... अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग

राजस्थान में मौसमी बीमारियों की "एक्सप्रेस एंट्री", सितंबर माह के शुरुआती तीन दिनों में स्वाइन फ्लू के 51 केस... अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग

जयपुरः प्रदेश में मौसमी बीमारियों की "एक्सप्रेस एंट्री" हो रही है. सितंबर माह के शुरुआती तीन दिनों में स्वाइन फ्लू के 51 केस आ गए. इस दरमियान स्क्रब टायफस के 53 और डेंगू के 71 केस सामने आए. बीमारियों के बढ़ते आंकड़े को देखते चिकित्सा विभाग हुए अलर्ट मोड पर है. प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए है.      

प्रभावित इलाकों में सघन सर्वे और विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए है. इन इलाकों में रेपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता के साथ एंटीलार्वा गतिविधियों, सोर्स रिडक्शन तथा अन्य रोकथाम गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए गए है. उन्होंने फील्ड में सर्वे कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों से आवश्यक सहयोग लेने के भी निर्देश दिए है.