Fashion Connect Season-21: फैशन कनेक्ट सीजन 21 में शामिल हुए डॉ. जगदीश चंद्र, सुनिए संबोधन

जयपुर : फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 प्रजेंट फैशन कनेक्ट सीजन 21 (Fashion Connect Season-21)का आयोजन होटल फेयरमोंट में हो रहा है. फैशन कनेक्ट (Fashion Connect Season-21) देश का सबसे प्रतिष्ठित सिंगल-डे फैशन इवेंट है. डॉ. जगदीश चंद्र ( CMD Dr Jagdeesh Chandra) इस आयोजन में मौजूद रहे. 

उनके साथ मशहूर डिजाइनर महिमा महाजन अपने कलेक्शन के साथ शो की ओपनिंग की.दूसरे नंबर पर डिजाइनर रिकी एंग्रिश ने अपने डिजाइन शोकेस की. एकिया एंड ओराब x फ्लोर्स शो की तीसरे डिजाइनर रहे. ग्रैंड फिनाले डिजाइनर अंजू मोदी भी मौजूद हैं. 

शो की एंकरिंग सोनल शर्मा ने की. एक्टर ज़ायद ख़ान, डिज़ाइनर रिकी एंग्रिश के डिजाइनों में रैंप पर वॉक की. मिस्टर इंडिया वर्ल्ड शिवम सिंह एकिया एंड ओराब x फ़्लोर्स के शो स्टॉपर रहे. 

फैशन कनेक्ट के ब्रांड एंबेसडर ऋषि मिगलानी हर सीजन को और बड़ा व बेहतर बनाने का पैशन रखते हैं. इस बार का कलेक्शन वेडिंग एवं फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर शोकेस हो रहा. गाउंस और ओकेजन वियर में मॉडल्स कैटवॉक की.