अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस: गिरफ्तार बदमाशों को लेकर खुलासा, तीसरा गिरफ्तार बदमाश भी पड़ताल में निकला बालिग

कोटा:  बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार बदमाशों को लेकर खुलासा हुआ. पहले नाबालिग बताया जा रहा तीसरा गिरफ्तार बदमाश भी पड़ताल में बालिग निकला. फूल सिंह के रूप में तीसरे गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त हुई. दो अन्य गिरफ्तार बदमाशों ऋतिक और रेहान के नाम पहले ही सामने आ चुके थे. कोर्ट से ट्रांजिट वारंट ले चुकी मुंबई पुलिस कुछ देर बाद तीनों को लेकर मुंबई निकलेगी.

शूटर्स को कोटा से मुंबई लेकर जायेगी पुलिस:
फिलहाल शहर के रेलवे कॉलोनी थाने में तीनों गिरफ्तार बदमाशों को रखा गया. तीनों का ट्रांजिट वारंट ले चुकी मुंबई पुलिस कुछ देर बाद लेकरकोटा से निकलेगी. सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम पल-पल की मॉनिटरिंग कर रही है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से निकलने का मुंबई पुलिस दल का प्लान है.अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला प्रकरण में गिरफ्तार शूटर्स की कोटा में ही रात निकली. शूटर्स को कोटा से मुंबई लेकर पुलिस जायेगी. कोटा सिटी पुलिस शूटर्स को कल ही सौंप मुंबई पुलिस को चुकी है.

18 अक्टूबर की शाम 7 बजे हुआ था हमला: 
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इस दौरान उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और अभिनेता की गाड़ी पर एक बाद एक 7 गोलियां चलाई थीं. इसमें हमले में अभिनेता टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं. हमला होने के बाद, टाइगर ने तुरंत गाड़ी अस्पताल की तरफ घुमा ली थी जहां वो अपने ड्राइवर को लेकर गए. इस दौरान अभिनेता को छोटी-मोटी चोट आई है. वो अपने हाथों और शरीर पर पट्टी बांधे हुए भी नजर आएं. अस्पताल से टाइगर को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ घर छोड़ा था. इस पूरी घटना के बाद उनके परिवार में भी अफरा-तफरी मची. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने उनकी हेल्थ अपडेट भी जारी की थी. उन्होंने बताया था कि एक्टर सुरक्षित है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.