इतिहास में पहली बार सीएम ने की सुप्रीम कोर्ट में बहस, पश्चिम बंगाल SIR मामले में ममता बनर्जी ने रखा पक्ष

इतिहास में पहली बार सीएम ने की सुप्रीम कोर्ट में बहस, पश्चिम बंगाल SIR मामले में ममता बनर्जी ने रखा पक्ष

नई दिल्ली: इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में बहस की. पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद पर रहते हुए सुप्रीम कोर्ट में बहस की. पश्चिम बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी ने लोगों के नाम काटने और डाक्यूमेंट्स को स्वीकार नहीं करने के मामले ECI का विरोध करते हुए पक्ष रखा, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए, आगामी सोमवार के लिए सूचीबद्ध प्रकरण किया. 

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दली. कहा कि बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है. कई BLO की जान गई, BLO कुछ नहीं कर सकते है. असम में SIR क्यों नहीं हो रहा है ? बंगाल से हूं, स्थानीय परिस्थितियों को जानती हूं. ये मेरी लड़ाई नहीं, आम लोगों की लड़ाई है. SIR को लेकर मैंने EC को कई चिट्ठी लिखी. 9 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी.