पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला का निधन, फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला का निधन, फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

जयपुर: पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला का निधन हो गया है. डॉ. कमला 7 बार विधायक रही है. और वह पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल की माताजी है. डॉ. कमला प्रदेश की पहली महिला उप मुख्यमंत्री भी रही हैं. 

डॉ. कमला की तबीयत नासाज होने पर उनके परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 97 साल की उम्र में डॉ. कमला का निधन हुआ है. उनका पार्थिव देह मालवीय नगर आवास पर रखी गई है.