नई दिल्लीः मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के नाम पर साइबर ठगी हो रही है. जिसको लेकर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. I4C की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने लोगों को सतर्क किया है. फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.
पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों के नाम व डीपफेक वीडियो का दुरुपयोग हो रहा है. सरकारी योजनाओं में आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर ठगी का जाल रचा जा रहा. टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन चार्ज के बहाने पैसे ऐंठे जा रहे है. स्क्रैच कार्ड और स्पिन-एंड-विन के जरिए कैशबैक का लालच देकर भी ठगी की जा रही है.
खातों से रकम उड़ाई जा रहीः
फर्जी UPI रिक्वेस्ट मंजूर करवाकर और PIN डलवाकर खातों से रकम उड़ाई जा रही. पाक के+92 नंबरों से आने वाली कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है. साइबर ठगी पर 1930 पर कॉल करें या www\.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.