जींद (हरियाणा): हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा दिन है. जींद कोई साधारण धरती नहीं है. जींद की धरती गौरव, वीरता की धरती है. पीएम मोदी ने कहा कि जींद का घी, घेवर नहीं बदला, तेवर बदल गए. पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सपना साकार हुआ. जींद का नाम आज इतिहास के पन्ने में दर्ज हुई. 14000 करोड़ से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट भी हरियाणा को मिले. जींद के प्यार को कभी नहीं भूला.
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा हरियाणा विकास की पटरी पर है. स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाएं. संकल्प लें जींद को कभी गंदा नहीं करना है. भविष्य में इस संकल्प को बड़ा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन अभी-अभी अस्तित्व में आई है. अभी दुनिया के तीन या चार देश ही हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थ्य है, लेकिन भारत की इस हाइड्रोजन ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर आपको और एक-एक हिंदुस्तानी को गर्व होगा. जींद से चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है. ये ट्रेन 3200 हॉर्स पॉवर की है और सबसे ताकतवर ही नहीं, बल्कि भारत की हाइड्रोजन ट्रेन सबसे लंबी भी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी. 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21 वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है. आज भारतीय रेल ने भी 21वीं तकनीकी में एक बड़ा स्टेप लिया है आज जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन चली है अभी ये सफल 90 किमी का है लेकिन भविष्य इसका विस्तार होने की बहुत सी संभावनाएं हैं.