मानसून के कमजोर पड़ते ही राजस्थान में गर्मी हुई तेज, शनिवार को 5 शहरों में पारा पहुंचा 37 डिग्री पार

मानसून के कमजोर पड़ते ही राजस्थान में गर्मी हुई तेज, शनिवार को 5 शहरों में पारा पहुंचा 37 डिग्री पार

जयपुरः भादो में मानसून की सुस्ती देखने को मिल रही है. मानसून के कमजोर पड़ते ही प्रदेश में गर्मी तेज हो गई है. शनिवार को प्रदेश के 5 शहरों में पारा 37 डिग्री पार पहुंच गया है. श्रीगंगानगर में सर्वाधिक पारा 40.3 डिग्री दर्ज किया गया. धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया है.      

बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में कहीं पर बारिश दर्ज नहीं हुई है. अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मानसून कमजोर ही रहेगा. 3-4 सितंबर से पूर्वी-उत्तरी राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है. प्रदेश में अब तक 355.46 मिमी के मुकाबले 295.11 मिमी बारिश दर्ज की गई है.