मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, हादसे में 6 लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, हादसे में 6 लोगों की मौत

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ. यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ. 

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा:
-अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार
-हादसे में 6 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
-कार सवार दिल्ली से जा रहे थे आगरा
-बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ हादसा