गोगुंदा ओगणा रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

गोगुंदा ओगणा रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

उदयपुर: गोगुंदा ओगणा रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा हुआ है. झाग में दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है. हादसे में 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक गंभीर घायल है. हादसे में झाग के शंभू व छगनलाल गमेती और कुंती कालेवा निवासी बाटूराम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में बाइक सवार होनाराम गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर ओगणा पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने तीनों शवों को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. 

गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल रैफर किया गया है. सूचना पर तीनों मृतकों के परिजन गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे हैं. पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.