जयपुर: बाघ के हमले से महिला की मौत प्रकरण में धरना दे रहे लोगों और प्रशासन के बीच सहमति बनी है. पीड़ित के परिवार को 10 लाख रु.मुआवजा, एक डेयरी बूथ और दोनों बच्चों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी. अतिरिक्त मुआवजे व सरकारी नौकरी के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. दोषी कर्मचारी का निलंबन और सघन जांच के आदेश दिए गए है. वहीं धरना समाप्त हो गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है.
बता दें कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आज बाघ ने महिला पर हमला कर दिया. कराल का दरवाजा खोले जाने पर बाघ मजदूरों के बीच पहुंचा. जहां एन्क्लोजर में काम कर रही महिला पर बाघ द्वारा हमला किया गया. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद अब प्रशासन और परिजनों के बीच सहमती बनी है