जोधपुर : लोहावट में पूनियों की ढाणी में बोरवेल में मासूम के गिरने के मामले में एसडीआरएफ के बाद एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है. एनडीआरएफ की टीम को भी अब तक सफलता नहीं मिली है. मासूम को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
स्टील पाइप के जरिए बोरवेल में कैमरा कनेक्शन पहुंचाया गया है. आधुनिक कैमरों की मदद से बोरवेल के अंदर सर्च की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम को मासूम को बाहर निकालने की उम्मीद है.
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर लगातार मुस्तैद है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं. मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.