इंडिया स्टोन मार्ट-2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- यह केवल प्रदर्शनी नहीं ऊर्जा का प्रतीक है

इंडिया स्टोन मार्ट-2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- यह केवल प्रदर्शनी नहीं ऊर्जा का प्रतीक है

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने JECC में इंडिया स्टोन मार्ट-2026 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम ऐसे समय पर आयोजित हुआ है जब दो साल पहले राइजिंग राजस्थान हुआ. इस साल प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन हुआ. 

ये केवल प्रदर्शनी नहीं ऊर्जा का प्रतीक है. राजस्थान पास सम्रद्ध संसाधन है. श्रमिकों का सम्मान भी जरूरी है. राजस्थान की धरती से 85 प्रकार के खनिज निकलते हैं. हर जिले के पत्थर की अलग कहानी है. हमारी संसद, राष्ट्रपति भवन और बड़े-बड़े भवन में राजस्थान के पत्थर लगे हैं.

राजस्थान के पत्थरों की कारीगरी दुनिया के कोने-कोने में पहुंची: 
देश और दुनिया की कई ऐतिहासिक इमारतों में राजस्थान का पत्थर लगा हुआ है. यहां के पत्थर की खासियत ये है उसका मेंटिनेंस बहुत कम और सालों तक चलता है. हमारे पत्थरों की कारीगरी दुनिया के कोने-कोने में पहुंची है. जब जापान गया और वहां पर उद्योगपतियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम काम करते हैं तो मुनाफा काफी होता है.

सरकार जो करेगी आपके हित में करेगी:
हमारी सरकार ने 20 से अधिक नीतियां लागू की हैं. पूर्ववर्ती सरकार शक्ल देखकर काम करती थी. लेकिन हम हर क्षेत्र के लिए नीतियां लाए हैं. हमारे इस उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार आपके साथ है. सरकार जो करेगी आपके हित में करेगी. एक टीम आप लोग बनाए देश और दुनिया के किसी भी कोने में जाना हो जाए. ताकि हमारे यहां का पत्थर उद्योग और तरक्की करें.