नई दिल्लीः T-20वर्ल्डकप का तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज खेला जाना है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा. जहां दोनों टीमों के बीच ग्रुप में टॉप-2 को लेकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे मैच शुरू होगा.
T-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मैच जीते हैं जबकि 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका है. वहीं अगर दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में टक्कर की बात की जाए तो वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने हो चुकी है. इस दौरान 5 मैच टीम इंडिया ने और 2 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते है ऐसे में कहा जा सकता है कि आज टीम इंडिया का दमखम देखने को मिल सकता है.
पिच रिपोर्टः
वहीं अगर पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए मददगार साबित हो सकती है. यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। हालांकि नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है. वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न में मदद मिल सकती है. अहमदाबाद में अब तक 12 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं. यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 8 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवनः
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवनः
ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.