जयपुर : जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने भांकरोटा इलाके में एक फ्लैट पर दबिश दी. फ्लैट में चल रहे अवैध कॉल सेंटर पर पुलिस ने दबिश दी. एप्पल फोन में आई दिक्कतों को ठीक करने के नाम पर शातिर ठगी कर रह थे.
पुलिस टीम ने 8 युवक और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अधिकांश लोग नागालैंड, हरियाणा और बंगाल निवासी हैं. मौके से 19 मोबाइल और 12 लेपटॉप, भारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद किए हैं.
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश कहा कि हर माह अमेरिका नागरिकों से ठगी की जा रही थी. यह एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह है. गुजरात निवासी एक शातिर मुख्य सरगना है. अब शातिर ठगों से पूछताछ जारी है.