जयपुर : जयपुर डिस्कॉम का नये साल के मौके पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. डिस्कॉम क्षेत्राधिकार में कृषि के अलावा अब हर उपभोक्ता को रीडिंग का बिल मिलेगा. डिस्कॉम के 18 सर्किलों में घरेलू-अघरेलू, औद्योगिक श्रेणी के सारे खराब मीटर बदले गए है.
पिछले दो सालों में 2 लाख 78 हजार 422 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए हैं. डिस्कॉम के 25 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब हर उपभोक्ता रीडिंग से बिल लेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपलब्धि के लिए डिस्कॉम प्रशासन को बधाई दी है.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिजली सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता है. इस संकल्प को पूरा करने में जयपुर डिस्कॉम ने अहम भूमिका निभाई है. डिस्कॉम के इस प्रयास से उपभोक्ताओं की सटीक बिलिंग व पारदृशिता सुनिश्चित होगी.