जयपुर: जयपुर डिस्कॉम ने 'माइक्रो-मॉनिटरिंग" और "एग्रेसिव प्लानिंग" के दम पर वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है.डिस्कॉम ने पिछले वित्तीय वर्ष में 102 फीसदी से अधिक की राजस्व वसूली की है, जो 26 सालों के इतिहास में पहली बार आया है.इस दौरान बिजली चोरी का गढ़ माने जाने वाले करौली-बूंदी जैसे सर्किलों ने गजब की परफार्मेंस दिखाते हुए टॉप पायदान हासिल किया है. आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश की बिजली कम्पनियों ने पिछले वित्तीय वर्ष में "राजस्व" को एक मिशन कैम्पेन के रूप में चलाया.
वित्तीय वर्ष की शुरूआत से ही एक तरफ जहां बिलिंग से आ रहे राजस्व की डे-टू-डे मॉनिटरिंग की गई, वहीं दूसरी ओर बकायादारों पर भी डण्डा चलाया गया.इस दौरान ये भी विशेष फोकस रखा गया कि फील्ड अभियंताओं में प्रतिस्पर्दा बढ़े.जिसके बड़े सुखद परिणाम सामने आए है.वैसे तो तीनों डिस्कॉम में राजस्व का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा.लेकिन जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 102.07 फीसदी राजस्व सरकारी खाते में जमा किया गया.खास बात ये रही कि इस उपलब्धि को हासिल करने के दौरान डिस्कॉम के खाते में 599 करोड़ से अधिक की वो राशि भी आई, जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बरसों पहले काटे जा चुके है.
जयपुर डिस्कॉम का सफल "राजस्व मिशन":
-डिस्कॉम के 26 सालों के इतिहास में पहली बार राजस्व 102 फीसदी पार
-मंत्री हीरालाल नागर-CMD आरती डोगरा की उम्मीदों पर खरी उतरी टीम
-वित्तीय वर्ष के सामने आए सर्किलवार राजस्व वसूली के आंकड़े में करौली-बूंदी रहे टॉप
-करौली सर्किल में सर्वाधिक 108 फीसदी राजस्व, बूंदी ने भी 105.66 राजस्व किया अर्जित
-जबकि जेपीडीसी साउथ 100.50% और भिवाड़ी 100.52% के साथ रहे निचले पायदान पर
-डिस्कॉम के 18 में से 11 सर्किल रहे ऐसे, जिन्होंने 102 फीसदी के आंकड़े को किया पार
-अब चर्चा ये कि आगामी दिनों में परफोर्मेंस के आधार पर टेक्नोक्रेट्स को मिलेगा बड़ा "इनाम"
WELL DONE जयपुर डिस्कॉम !:
-डिस्कॉम कार्मिकों की मेहनत से राजस्व वसूली के कीर्तिमान स्थापित
-वित्तीय वर्ष के सामने आए सर्किलवार राजस्व वसूली के आंकड़े में करौली-बूंदी रहा टॉप
-करौली सर्किल में सर्वाधिक 108% राजस्व, बूंदी ने भी 105.66% राजस्व किया अर्जित
-इसके अलावा भरतपुर में 103.75%, डीग में 102.55%, धौलपुर में 103.71%, करौली में 108%
-सवाई माधोपुर में 103.71%, अलवर में 101.46%, भिवाड़ी में 100.52%, दौसा में 102.36%
-जेसीसी नॉर्थ में 102.01%, जेसीसी साउथ में 102.05%, जेपीडीसी नॉर्थ में 101.04%
-जेपीडीसी साउथ में 100.50%, कोटपूतली में 101.08%, टोंक में 101.77%, बारां में 103.19%
-बूंदी में 105.66%, झालावाड़ में 101.77% और कोटा सर्किल में 104.08 फीसदी रहा राजस्व
डिस्कॉम के इस कीर्तिमान को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर और ऊर्जा सचिव आरती डोगरा ने पूरी टीम को बधाई दी है.इस दौरान नागर ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले दिन से ही ये स्पष्ट कर दिया था कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली दी जाएगी.साथ ही बिजली कम्पनियों को घाटे को उभारने के लिए प्रयास होंगे.हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि मौजूदा राजस्व के साथ ही पुराने बकायदारों ने भी पैसा जमा कराया.नागर ने ये भी कहा कि डिस्कॉम की उपलब्धि में जिन अधिकारियों ने अपना बेस्ट दिया है, उन्हें बेस्ट पोस्टिंग देने के लिए भी हम प्रयास करेंगे.