जयपुर नगर निगम: 100 दिवसीय कार्ययोजना का हुआ आगाज, 5 चरणों में नगर निगम करेगा वार्डों का विकास, दीपावली से पहले लगाएगा 10 हजार नई लाइट

जयपुर: नगर निगम से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. 100 दिवसीय कार्ययोजना का आगाज हुआ. 5 चरणों में नगर निगम वार्डों का विकास करेगा. अमृत 2.0 के तहत जोनवार सीवरेज कार्य के लिए कार्यादेश जारी किया. 100 दिन के अंदर 465.14 करोड़ के विकास कार्यों का कार्यादेश जारी किया. मानसरोवर एवं सांगानेर में 188.18 करोड़ के कार्यादेश जारी किया. मालवीय नगर, जगतपुरा, झोटवाड़ा में 126.81 करोड़ का कार्यादेश जारी किया. मुरलीपुरा एवं विद्याधर नगर में 150.15 करोड़ का कार्यादेश जारी किया. 7 जोन में 3 अलग-अलग पैकेज में 465.14 करोड़ रुपए के कार्यादेश हुए जारी किया.

दीपावली से पहले निगम लगाएगा 10 हजार नई लाइट: 
दीपावली से पहले निगम 10 हजार नई लाइट लगाएगा. 24 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थलों पर रंग दे गुलाबी अभियान चलेगा. सीवर के बेहतर कार्य के लिए निगम 2 वर्ष के लिए 50 जेटिंग मशीन लगाएगा. प्रत्येक वार्ड के विकास कार्यों के लिए 50 लाख की राशि मिलेगी.  31 अक्टूबर को निगम ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0 चलाएगा. 31 अक्टूबर को गहन रात्रिकालीन सफाई अभियान चलेगा.

5 चरणों में नगर निगम करेगा वार्डों का विकास: 
पहले चरण के तहत स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जोर रहेगा. दूसरे चरण में लाइट संबंधी विकास कार्य होंगे. तीसरे चरण के तहत नालियों की सफाई सहित अन्य कार्य होंगे. चौथे चरण के तहत पार्क, मंदिर सहित सौंदर्यीकरण रहेगा. वहीं पांचवें चरण के तहत विशेष अभियान आयोजित होंगे. 

नगर निगम के 150 वार्डों को मिलेगी नई रफ्तार: 
100 दिवसीय कार्य योजना का आगाज हुआ. 5 अक्टूबर को CM भजनलाल शर्मा ने बैठक ली थी. बैठक में CM के आदेश के बाद निगम ने कार्ययोजना बनाई. 100 दिन में 150 वार्डों पर 100 करोड़ खर्च होंगे. नगर निगम के 150 वार्डों को नई रफ्तार मिलेगी. वार्डों में विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को गति मिलेगी.