अब जयपुर में होगा एक ही नगर निगम, भेजा गया प्रशासनिक ढांचे का ड्राफ्ट

जयपुर : अब जयपुर में एक ही नगर निगम होगा. नगर निगम की ओर से प्रशासनिक ढांचे का ड्राफ्ट भेजा गया. ड्राफ्ट के तहत सीनियर IAS निगम कमिश्नर होगा.  

वहीं 2 IAS अतिरिक्त आयुक्त होंगे. इसके साथ ही निगम की विजिलेंस में IPS अफसर होगा. CFO के साथ सीनियर CFO का भी ड्राफ्ट भेजा गया. फिलहाल ड्राफ्ट को अभी तक मंजूरी नहीं मिली. लेकिन मंजूरी मिलते ही निगम का प्रशासनिक ढांचा मजबूत हो जाएगा.